केसली: महराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में डंडा मारकर किया घायल मामला हुआ दर्ज
Kesli, Sagar | Aug 20, 2024 महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किरकोटा में रक्षाबंधन के दिन दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे छोटे भाई के सिर में गंभीर चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। घायल सीताराम ने बताया कि सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से भाई के यहां गए थे लेकिन अचानक दोनों के बीच विवाद हो गया।