गुना नगर: पीजी कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में 8 जून दोपहर छात्र संगठन AIDSO की इकाई ने कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शौचालय व्यवस्था पेयजल सुविधा में सुधार पानी की टंकियां की सफाई परीक्षा प्रश्नपत्र में त्रुटियां छात्रवृत्ति एवं आवास योजना का लंबित भुगतान बंद पड़े गर्ल्स बॉयज हॉस्टल शुरू करने पुस्तकों की उपलब्धता को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।