मानिकपुर: चित्रकूट में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; पिता-पुत्र गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
चित्रकूट के मानिकपुर में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में रजनीश मिश्रा, सुनील चौबे और उनके पुत्र आदर्श घायल हो गए। तीनों को सीएचसी मानिकपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील और आदर्श की गंभीर हालत देखते हुए शुक्रवार -शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि रजनीश की हालत स्थिर है।