#jay ब्रेकिंग उन्नाव
सोनिक रेलवे क्रॉसिंग का गेट खराब, राहगीर और वाहन चालक घंटों रहे परेशान
उन्नाव जिले के सोनिक रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्रॉसिंग का गेट खराब होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग होने से यहां दोपहिया, चारपहिया वाहनों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन गेट में आई तकनीकी खराबी के चलते लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहन खड़े हैं और लोग गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि गेट की खराबी को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Jul 22, 2026