डीडवाना में प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सड़क सुरक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 43 दिव्यांग जनों को स्कूटी का वितरण किया गया एवं सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों से संवाद भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।