कर्वी: चित्रकूट जिला जेल में बंद मुस्लिम कैदी ने भगवान श्रीराम के वन गमन की बनाई पेंटिंग
चित्रकूट जिला जेल में बंद मुस्लिम कैदी की भगवान श्रीराम के प्रति अनोखी श्रद्धा भक्ति देखने को मिली है जो सजा काट रहे मुस्लिम कैदी समीर उर्फ साहिल ने महाकुंभ से प्रेरित होकर भगवान श्रीराम के वन गमन की 20 फिट लम्बी पेंटिंग बनाई है । जिसमें उसने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान जी का राम वन गमन का चित्ररण किया है।