पानीपत में साइबर अपराधियों ने ठगी की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में महिला के बैंक खाते से बिना ओटीपी के 1 लाख रुपए निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपए की ठगी की गई। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।