डिंडौरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडौरी से साइबर सुरक्षा को लेकर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन,150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार सुबह 7:00 मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया मैराथन दौड़ में अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थी युवा सहित 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यातायात थाना परिसर में मैराथन दौड़ का समापन किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई।