बांका: शंकरपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हुआ जख्मी, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 17, 2024 बांका- ढाकामाेड़ मुख्य मार्ग स्थित शंकरपुर गांव के पास शुक्रवार काे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी हाे गया। जख्मी बाइक सवार का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांका निवासी दशरथ कुमार बाइक से घर जा रहा था। शंकरपुर गांव के पास बाइक गड्डे में जाने से असंतुलित हाे गई। जिसमें युवक गिरकर जख्मी हाे गया।