बांका: कोलहत्था गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | May 17, 2024 कोलहत्था गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलहत्था गांव निवासी कैलाश मंडल का पुत्र जयकांत मंडल के रूप में हुई। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया गया कि युवक अपने खेत की ओर जा रहा था इस दौरान रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।