ललितपुर: मारपीट में घायल सिद्धनपूरा निवासी वृद्ध की मौत के मामले में परिजन चौराहे पर शव रखकर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े
मोहल्ला सिद्धनपुरा निवासी एक युवक एवं उसके वृद्ध माता-पिता के साथ दबंगो ने बेरहमी से मारपीट की थी। तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई थी।मामले में मृतक के परिजनो ने बुधवार रोड पर शव रखकर जाम लगाते हुए आरोपियो के एनकाउंटर की मांग की थी।जिसका वीडियो भारी तेजी से वायरल हो रहा है।