जलेसर: अवागढ़ अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jalesar, Etah | Apr 2, 2026 एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में स्थित श्यामा देवी हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया।फिरोजाबाद जिले के गांव कल्याणकारी निवासी जय सिंह ने बताया कि डिलीवरी के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।