तारानगर: साहवा में खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डसा, बुजुर्ग ने सांप को मारकर परिजनों को कॉल कर बताई घटना
साहवा क्षेत्र में खेत में काम रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान को जहरीले सांप ने डस लिया।घटना के बाद बुजुर्ग ने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी और कहा कि अस्पताल लेकर चले। खेत पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग को पहले साहवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहाँ डीबी अस्पताल चूरू के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।