तारानगर: चूरू में बाइक और बैलगाड़ी की टक्कर, 1 की मौत और 1 घायल
चूरू। साहवा थाना क्षेत्र में धीरवास बड़ा और तारानगर के बीच बाइक आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शेरसिंह और बुधराम धानक (26) पाण्डुसर से गांव जिगासरी बड़ी भादरा लौट रहे थे। शेरसिंह ने तेज गति से बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।