नारायणपुर: नारायणपुर में बैंक सुरक्षा सख्त करने पुलिस अधीक्षक ने की शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। सुरक्षा मानक कड़े करने, एटीएम में गार्ड और सीसीटीवी निरंतर चालू रखने, नकदी परिवहन में पुलिस से समन्वय और स्वर्ण ऋण में फर्जी हॉलमार्किंग जांच को लेकर निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और सभी बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद थे।