सिधौली: मछरेहटा इलाके में चलती बाइक से अचानक गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर किया गया
जनपद के मछरेहटा इलाके में चलती बाइक से अचानक नीचे गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया घायल की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।