बंजरिया: अजगरी के विकास कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 460 अंक लाकर पंचायत का टॉपर बना
अजगरी का विकास कुमार मैट्रिक परीक्षा में 460 अंक लाकर पंचायत टॉपर बना। रविवार 5 बजे परिवार के सदस्य,पड़ोसी व मित्रों ने मिठाई खिला कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बिकास आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। बिकास सफलता का श्रेय शिक्षक व अपने माता पिता को दिया है। उसके पिता एक कपड़ा व्यवसाई है। वह बचपन से ही पढ़ने में तीक्ष्ण है।