मुरैना नगर: मुरैना: नूरानी मस्जिद ईदगाह में अमन की दुआएं, बकरीद पर मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर बांटी मोहब्बत
मुरैना के गणेशपुरा स्थित नूरानी मस्जिद ईदगाह में बकरीद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। हाजी मुफ्ती आलिम रजा मंजरी ने नमाज पढ़ाकर मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।विधायक दिनेश गुर्जर, महापौर शारदा सोलंकी समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।पुलिस बल तैनात रहा।