नागौद: धनेह गांव में तालाब फूटा, कई घरों में घुसा पानी
Nagod, Satna | Sep 27, 2026 उचेहरा। जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत नागौद-उचेहरा मार्ग के बीच स्थित धनेह गांव का तालाब फूटने से अघोर खंड सहित आसपास की बस्तियों में जलभराव हो गया। पानी घरों में घुसने से दो दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित हुए और गृहस्थी का सामान पानी में भीगकर खराब हो गया।ग्रामीणों के अनुसार तालाब में करीब एक माह पहले से लीकेज होने के बाद इसे बनवाने की आवाज उठाई थी।