धमतरी: धमतरी में सवारी बसों की जांच के दौरान मिली कई खामियां, 13 बसों पर की गई कार्रवाई
बता दे के अभनपुर के बेन्द्री के पास 28 जून को एक यात्री बस में हुई आगजनी की घटना के बाद धमतरी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इस हादसे से सबक लेते हुए धमतरी परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से धमतरी बस स्टैंड पर निरीक्षण किया। इस दौरान कई मिनी और लग्जरी बसों में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ती मिलीं। जांच टीम ने मौके पर ही 13 बसों।