बेगूसराय: लोहियानगर थाने की पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
लोहियानगर थाना की पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गौरव पासवान उर्फ गरीब कुमार को गिरफ्तार किया गया है.