सतना में रिश्तों का कत्ल, मकान के लिए भाई ने किया भाई का मर्डर
घटना का विवरण एवं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*:- थाना रामपुर बाघेलान मर्ग क्र.98/2026 के मृतक राजबहोर कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी तिवनी थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के मर्ग जांच दौरान पाया गया कि संतोष कोरी निवासी तिवनी के चार संतान थी जिसमें सबसे बडा पुत्र मृतक राजबहोर कोरी एवं उससे छोटा आरोपी कृष्णा कोरी बचपन से अपने दादा कन्धई कोरी , दादी रामबाई कोरी के साथ नये घर पक्के मकान में रहते थे शेष दो संतान अर्जुन कोरी , भीम कोरी व लडकी पूजा कोरी अपने माता पिता के पास पुराने घर में रहते थे । मृतक राजबहोर कोरी एवं आरोपी कृष्णा कोरी की शादी उसके दादी दादा के द्वारा नये घर से किये थे और वही पर दोनो अपने पत्नी के साथ रहते थे तीन वर्ष पूर्व उसके दादा कन्धई कोरी की मृत्यु होने के बाद भी दोनो उसी घर में अपनी के साथ रहते थे । माह फरवरी 2026 में आरोपी कृष्णा कोरी अपनी दादी रामबाई के अपने पक