दरभंगा: डीएमसीएच में व्यवस्था चरमराई, परिजन खुद काट रहे बच्चों का प्लास्टर, अधीक्षक मौन
डीएमसीएच में इलाजरत मरीजों के प्लास्टर को अस्पताल कर्मियों की बजाय उनके परिजन खुद ही काटते नजर आए। खास बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चों के प्लास्टर भी उनके पिता और अन्य परिजन ब्लेड से काट रहे थे। यह स्थिति न सिर्फ खतरनाक है बल्कि मरीजों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।आर्थो विभाग के बाहर ऐसी एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों तस्वीरें देखने को मिलीं।