बालोद: नगरीय निकाय और पंचायत उप निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी गई
Balod, Balod | May 11, 2026 नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के संबंध में सोमवार दोपहर 3 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन कार्यक्रम और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।