गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
रविवार की शाम में गोरखनाथ मंदिर में जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी मकर संक्रांति मेले और जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा किया। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के संबंध में भी जानकारी लिया।