हरदोई: कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, बोले- SIR की समय सीमा बढ़ाई जाए
Hardoi, Hardoi | Nov 25, 2025 कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि SIR पूर्ण करने की तय सीमा आगे बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। कहा कि इसके चलते बीएलओ पर दबाव है।