कासगंज: हमीरगढ़ गांव के युवक की करंट की चपेट में आकर मौत, कासगंज के जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे कासगंज के जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। इसके बाद परिजन विलाप करते हुए शव लेकर घर चले गए। मृतक युवक का नाम 24 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र खचेर सिंह था। घर में काम करते समय उसे विद्युत करंट लग गया है। जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे मिली।