महुआ नगर पालिका द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शपथ दिलाई गई।मंगलवार शाम 4 बजे नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर ईओ राजेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर व अन्य अधिकारियों ने नगर पालिका के कार्मिकों एवं आमजन को सामूहिक रूप से एकत्रित कर स्वच्छता बनाए रखने एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया।