गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे बदमाश ने महिला पर किया जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट में हंसिया घोंपा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ हैवानियत और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर में सो रही थी।