सिकंदरा: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिकंदरा के प्रिंस ने जीता कांस्य पदक, लोगों ने दी बधाई
Sikandra, Jamui | Sep 27, 2026 सिकंदरा के गौहरनगर गांव निवासी प्रिंस कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं ईस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता के ट्रायथलॉन-सी स्पर्धा में प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। रविवार 5 बजे सिकंदरा वासियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।