जगदीशपुर: जगदीशपुर प्रखंड के कई कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया हुए शामिल, लोगों से की मुलाकात
जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया जगदीशपुर प्रखंड के कई कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इसी क्रम में जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवगंज टोला ग्राम में जाकर महाबीर सिह के पिता जी स्व. शिव जी यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किये।