परिहार: परिहार में पेट्रोल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंप बंद
परिहार प्रखंड में पेट्रोल संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहरगामा पेट्रोल पंप पिछले दो दिनों से बंद पड़ा है, जबकि परवाहा स्थित पेट्रोल पंप बीते करीब 20 दिनों से बंद बताया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को मनपौर पेट्रोल पंप भी बंद मिला। लगातार पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।