बिंदकी: बिंदकी-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से चार लोग घायल, दो रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार रज्जू उम्र 50 वर्ष, कार्तिक उम्र 8 वर्ष, शिवकली उम्र 50 वर्ष तथा जागेश्वर उम्र 65 वर्ष घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कार्तिक तथा रज्जू को रेफर किया गया।