नकुड: गंगोह में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
*गंगोह में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश के साथ निकली यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया* *गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा और जागरूकता पर जोर दिया। शोभायात्रा में जय भीम और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा*