कोरबा: कोरबा में आंधी-तूफान और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़कों पर पानी भरा, कई इलाकों में बिजली गुल
Korba, Korba | May 6, 2026 कोरबा जिले के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार शाम करीब 7 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक तेज हवाएं चलने के बाद हल्की बारिश जारी रही। इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही जिले के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।