बरेली: लल्ला गद्दी बनाकर मांगी गई 2 लाख की फिरौती, शादी की रंजिश में निकली पूरी साजिश, दो आरोपी दबोचे गए
बरेली में एडवोकेट को “लल्ला गद्दी” बनकर बेटे की हत्या की धमकी देते हुए 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को तमंचे, कारतूस और मोबाइल समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेटे की शादी और पुरानी रंजिश के चलते डर फैलाने की साजिश रची गई थी।