खिरकिया नगर के वार्ड नंबर 06 के आबादी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसे लेकर मंगलवार को 12 बजे नागरिकों ने जनसुनवाई में एसडीएम के नाम से एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की है।