बांधवगढ़: पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारी, मौके पर हुई मौत
उमरिया पुलिस लाइन में पदस्थ आरमोरर उपनिरीक्षक विजय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।