कांके: चटकपुर स्थित छाता टुंगरी में एक युवक का शव हुआ बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Mar 20, 2024 रांची के चटकपुर स्थित छाता टुंगरी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक बाइक भी मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।