तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र के नयेपुरवा गांव के निचली गंग नहर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Tirwa, Kannauj | Apr 23, 2026 कन्नौज। ठठिया क्षेत्र में निचली गंग नहर में एक किशोरी का शव मिलने से गुरुवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, नए पुरवा गांव के सामने सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नहर में एक किशोरी का शव उतराता हुआ देखा। शव दिखते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।