मुगलसराय: अलीनगर सीओ कार्यालय के समीप बोलेरो वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षिय युवक हुआ गंभीर रूप घायल,
बुधवार की रात अलीनगर सीओ कार्यालय के समीप बोलेरो वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षिय युवक गंभीर रूप घायल हो गया। युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक का नाम फारूक पुत्र जैनुद्दीन 35 वर्ष अलीनगर वार्ड 16 निवासी बताया जा रहा है। युवक अपना पैथोलॉजी चलता है ब्लड जांच कर अपने सेंटर पर जा रहा था।