कर्वी: चित्रकूट के रामभद्राचार्य का वायरल वीडियो विवाद पर आया बयान, जांच की मांग की
चित्रकूट में आशुतोष ब्रह्मचारी के कथित आरोपों वाले वायरल वीडियो के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य का वीडियो बयान भी सोमवार शाम 5 बजे वायरल हुआ। उन्होंने आरोपों को पीठ और उत्तराधिकारी जय महाराज की छवि खराब करने की साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।