उमरेठ: कोकट में कुएं में मिला महिला का शव, महिला मानसिक रूप से बीमार थी
उमरेठ के कोकट में महिला का शव कुएं में पाया गया। महिला मानसिक बीमार थी। अपनी बहन के घर रहकर मानसिक उपचार करवा रही थी। 21 अप्रेल की रात में वह गायब हो गई थी। गुरुवार को नौ बजे पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार की शाम चार बजे कुएं में पाया गया।कोकट निवासी 45 वर्षीय रामदयाल खरे की साली मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज अपनी बहन के यहां चल रहा था।