बाढ़: बाढ़ में भुगतान नहीं मिलने से प्लस पोलियो अभियान प्रभावित, आंगनवाड़ी कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार
Barh, Patna | Jun 28, 2026 बाढ़ में 28 जून से शुरू हुआ प्लस पोलियो अभियान में आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने बकाया भुगतान नहीं मिलने पर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले दो चरणों और कोरोना काल के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने 11 बजे बताया कि लंबित भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।