कोईलवर: शराब पीकर हंगामा करने व मारपीट करने के आरोप में कोईलवर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
शनिवार को कोईलवर थाना पुलिस के द्वारा कोईलवर पुल के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी पटना जिला के अशोकनगर निवासी दीनानाथ राय के पुत्र अक्षय राज को तथा कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी जगलाल राय के पुत्र जज राय तथा प्रदीप कुमार और रामाशीष राय के पुत्र लाल परी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।