कोईलवर: गिद्धाओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का पिता ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया आरोप पुलिस जांच में जुटी।
गिद्धाओपी क्षेत्र के जिला स्तरीय लोजपा नेता की नाबालिक बेटी के साथ देर रात दुष्कर्म की घटना का आरोप पिता ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया है। वही इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। नाबालिक लड़की को सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के लगभग दो दर्जन ग्रामीण गिद्धा ओपी भी पहुंचे हुए थे।