कोईलवर: चांदी चौक से नरबिरपुर तक रेल पोल शिफ्टिंग का चलेगा कार्य, बहियार पावर ग्रिड से शुक्रवार को10 गांवो की बिजली रहेगी बाधित
शुक्रवार को चांदी चौक से नरबीरपुर तक रेल पोल शिफ्टिंग कार्य हेतु बहियारा पावर ग्रिड से दिन में 11:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक 33 केभीए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण 10 गांवो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिनमें बहियार चांदी नरबिरपुर भदवर अंबा नरवीरपुर खनगाव रूप चकिया हरदास टोला भौरो टोला इत्यादि गांव शामिल है। आशय की जानकारी je ने दी।