गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” अभियान के 11वें दिन गढ़वा में नदी सफाई कार्य जारी
Garhwa, Garhwa | Jun 4, 2026 जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत गुरुवार को गढ़वा शहर में लगातार 11वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा। अभियान के माध्यम से नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने तथा उसे स्वच्छ एवं अविरल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गढ़वा शहर के नवादा क्षेत्र में आज नदी की सफाई क