सासनी: मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन बिजली का करंट लगने से राजमिस्त्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित
Sasni, Hathras | May 27, 2026 सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूदायन मे मकान निर्माण कार्य के दौरान छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री हाकिम सिंह को हाईटेंशन बिजली का करंट लग गया जिसके कारण राजमिस्त्री की हालत बिगड़ गई। बिगड़ी हालत मे राजमिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने राजमिस्त्री की जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।