बालोद: तुएगोंदी पहाड़ पर अधिकार की लड़ाई 4 साल से जारी, लेकिन पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने कहा- हमारी मांगें नहीं सुनी गईं
Balod, Balod | Jun 1, 2026 सर्व आदिवासी समाज द्वारा किए गए कलेक्टोरेट घेराव में शामिल होने पहुंचे डौंडीलोहारा के पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने प्रशासन और सरकार पर आदिवासी समाज की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सोमवार शाम 6 बजे उन्होंने कहा कि तुएगोंदी पहाड़ की रक्षा के लिए आदिवासी समाज पिछले चार वर्षों से संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया